Tuesday, 6 December 2011

प्रिय भारतवासियों
                               आप सभी जानते हैं कि विश्व का परिदृश्य आज बड़ा तेजी के साथ बदल रहा है। वर्तमान में सैन्य शक्ति का इतना महत्व नहीं है जितना आर्थिक व सांस्कृतिक शक्ति का। इसी परिप्रेक्ष्य में  आज हमारे देश को सबसे बड़ा खतरा सांस्कृतिक व आर्थिक गुलामी का है। कुछ विदेशी विघटनकारी शक्तियाँ भारत सरकार का फायदा उठाकर आज पुनः भारतीयों के पैरों में गुलामी की बेड़ियाँ डालना चाहती हैं।
इस कार्य में उनका सबसे बड़ा सहयोगी है भारत सरकार के कठपुतली  प्रधानमंत्री की सूत्रधार सोनिया गाँधी।  सोनिया का निवास भले ही भारतीय है लेकिन उसका दिल अभी भी भारतीय नहीं हो सका है। अतः विदेशी ताकतों के बहकावे में आकर काँग्रेस नीत सरकार आज भारत के समाज और उसकी आर्थिक व्यवस्था को भिन्न- भिन्न तरीकों से तोड़ने में लगी है। रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हमारे स्थानीय दुकानदारों की तबाही का सीधा सीधा आमंत्रण ही है। जो सरकार इतने व्यापक जनविरोध के बावजूद राष्ट्रविरोधी फैसले पर अडिग रहना चाहती हो तो उसका इरादा राष्ट्र के विनाश का ही प्रतीत होता है न कि राष्ट्र कल्याण का । रही बात भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने की। भारत आज अपने देशभक्त व मेहनतकश लोगों के परिश्रम के कारण आर्थिक महाशक्ति बन रहा है न कि देश की संपत्ति को डकारनेवाले नेताओं की नीतियों के कारण। आज भारत के प्रधानमंत्री भले ही अर्थशास्त्री हैं लेकिन महंगाई पर लगाम लगाने में उनकी नीतियों का हमारे लिये कोई उपयोग नहीं है। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि पूरी काँग्रेस पार्टी ही खराब है। ऐसी बात नहीं है। लेकिन समस्या यह है कि दस जनपथ की आज्ञा के बिना कोई भी कांग्रेसी किसी अच्छे काम को करने में शामिल नहीं हो सकता। न ही वह गाँधी परिवार की स्वामिभक्ति से किनारा कर सकता है। 
अतः आप ऐसे कुचक्रों से सावधान रहें जो राष्ट्रहित में न होकर राष्ट्रविरोध में हों।
मेरे प्यारे भारतवासियों।
 आप सभी वर्तमान भारत सरकार की कुचालों से अवश्य वाकिफ होंगे। इटली मूल की सोनिया गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस सरकार आज हमें पुनः ईस्ट इंडिया की तरह आर्थिक गुलामी के जाल में बाँधना चाहती है। भारत के कमर्ठ व मेहनतकश लोगों के खून पसीने की कमाई को पश्चिमी देशों के हवाले किया जा रहा है। न्यायालय  के  आदेश के बावजूद स्विस बैंक खातों के नामों को उजागर न करना इस बात का साफ संकेत है कि अधिकांश काली कमाई काँग्रेस के नेताओं की है।
 आज भारत को नष्ट करने का पूरा षड्यंत्र काँग्रेस द्वारा रचा जा रहा है। भारत को नष्ट करने के लिए वह भारत की संस्कृति को नष्ट कर रही है। चूंकि भारत की संस्कृति का आधार हमारे पूजनीय संत हैं। अतः काँग्रेस ने एक सोची- समझी रणनीति के तहत भारत के मीडिया को बहुत बड़ी धनराशि देकर खरीद लिया है। यही मीडिया आए दिन संतों को बदनाम करता रहता है। कभी फर्जी स्टिंग ऑपरेशन द्वारा तो कभी कोर्ट के तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करके। अतः हमें न्यूज चैनलों की सभी खबरों पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिये।